हिंदी
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करने वाले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। जिसकी अवधी अब समाप्त हो चुकी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 दिन से बाहर थे और लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी AAP के लिए प्रचार कर रहे थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को 55 दिन बाद जमानत मिली थी और तिहाड़ जेल से बाहर आए थे।
अरविंद केजरीवाल ने 39 दिन उन्होंने तिहाड़ में बिताए थे। अब एक बार फिर केजरीवाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास तिहाड़ जेल के लिए रवाना होंगे।
तिहाड़ जेल के लिए रवाना होने से पहले अरविंद केजरीवाल राजघाट हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वह AAP मुख्यालय जाएंगे, यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। AAP मुख्यालय से तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे।
Published : 2 June 2024, 8:41 AM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi Liquor Scam surrender Tihar Jail अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल दिल्ली मुख्यमंत्री सरेंडर
No related posts found.