JNU स्टूडेंट यूनियन चुनाव: चारों पदों पर लेफ्ट का कब्जा, गीता बनीं छात्रसंघ अध्यक्ष

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के केन्द्रीय पैनल के लिए हुए चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट ने बाजी मारी और सभी चारों पदों पर विजय हासिल की। छात्रसंघ चुनाव में गीता कुमारी अध्यक्ष पद पर जीती हैं।

Updated : 10 September 2017, 1:01 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के केन्द्रीय पैनल के लिए हुए चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट ने बाजी मारी और सभी चारों पदों पर विजय हासिल की। वाम प्रत्याशियों ने आरएसएस सर्मिथत एबीवीपी के अधिकतर उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर हुई जिसमें यूनाइटेड लेफ्ट की प्रत्याशी गीता कुमारी ने एबीवीपी की निधि त्रिपाठी को 464 मतों से हराया। गीता को जहां 1506 वोट मिले, वहीं 1042 वोटों के साथ निधि दूसरे स्थान पर रहीं।

वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट की सिमोन जोया खान 1876 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहीं वहीं एबीवीपी के दुर्गेश कुमार 1028 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जनरल सेक्रेटरी पद पर भी लेफ्ट के दुग्गीराला श्रीकृष्णा ने 2082 वोटों से जीत हासिल की। वहीं एबीवीपी के निकुंज मकवाना 975 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर 1755 वोटों के साथ लेफ्ट के सुभांशु सिंह ने जीत दर्ज की वहीं 920 वोटों के साथ एबीवीपी के पंकज केशरी दूसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि जेएनयू का छात्रसंघ चुनाव देश के सबसे चर्चित छात्रसंघ चुनावों में से एक है। 8 सितंबर को हुए चुनाव में 57.6 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के लिए जेएनयू कैंपस में चार सेंटर बनाए गए थे।

Published : 
  • 10 September 2017, 1:01 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.