Site icon Hindi Dynamite News

Delhi Flood Crisis: बाढ़ की मार झेल रही दिल्ली में जबरदस्त बारिश बढ़ाई चिंता, जानें ताजा अपडेट

दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Delhi Flood Crisis: बाढ़ की मार झेल रही दिल्ली में जबरदस्त बारिश बढ़ाई चिंता, जानें ताजा अपडेट

नयी दिल्ली: दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं।

दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं जहां वर्षा हुई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version