Firing in Delhi: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में भारी बवाल, दो गुटों में मारपीट-पथराव और फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी एरिया में गैंगवार की बड़ी खबर है। यहां दो गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई और गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गयी। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो गुटों के बीच बीती रात जमकर बवाल हुआ। मारपीट,पथराव के बाद फायरिंग हुआ और इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग में गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जाते हैं। इसके साथ ही एक 8 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात है। 

जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 26 में शनिवार देर रात पहले दो गुटों में जमकर झड़प हुई। मामूली नोकझोंक को लेकर शुरू हुई यह झड़प एक बड़े बवाल में बदल गयी। झड़प के बाद दोनों गुटों में पथरवा और उसके बाद गोलियां चलने लगी। कुछ ही मिनटों के बाद पूरा क्षेत्र फायरिंग से गूंज उठा और इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें शाहिद नाम के एक शख्स की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। झड़प के बाद मन्नान और आसिफ दोनों ही गुटों विवाद के बाद हाथापाई होने लगी और दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई।

पथराव और भगदड़  इस बीच एक गुट ने अचानक दूसरे गुट पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से शाहिद नामक युवक की मौत हो गयी। उसके सिर में गोली लगी। जबकि कई लोग घायल भी हो गए। शादीद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बवाल की सूचना के बाद मयूर विहार थाने की पुलिस और फिर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिये एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में भारी तनाव बताया जा रहा है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 










संबंधित समाचार