
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)को गुरूवार को एक और समन भेजा है। ईडी ने केजरीवाल को अब 26 फरवरी को पेश होने को कहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा भेजा गया यह सातवां समन है। अरविंद केजरीवाल अब तक किसी भी समन में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा का सातवां समन, 26 फरवरी को पेश होने को कहा#ArvindKejriwal pic.twitter.com/3on20emuve
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 22, 2024
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा 6वां समन, जानिये कब बुलाया
केजरीवाल ईडी के हर समन को अब तक गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। समन पर पेश न होने को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ईडी अदालत (Court)भी गई। केजरीवाल वीडियो कॉंन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पिछली बार पेश भी हुए। इस मामले पर अदालत ने केजरीवाल को मार्च में पेश होने को कहा है।
Published : 22 February 2024, 11:12 AM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi Excise Police ED अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय मुख्यमंत्री समन