हिंदी
नई दिल्ली: आबकारी नीति को लेकर दिल्ली का राजनीतिक पारा कम होने के नाम नहीं ले रहा है। आरोपों में घिरे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर विपक्षी दलों के हमले जारी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां आप पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं
प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली की शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार को सीबीआई का छापा मारा था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

कांग्रेस कार्यकर्ताओं दिल्ली की आप सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि मनीष सिसोदिया को इस्तीफा देना चाहिए।
साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया कि विज्ञापन की राजनीति बंद होनी चाहिए।
मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि वह दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से बात करेंगे।
Published : 20 August 2022, 11:47 AM IST
Topics : AAP Congress Delhi Manish Sisodia आप कांग्रेस दिल्ली मनीष सिसोदिया