अजय माकन ने दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा, जाने क्या है वजह..

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है अजय माकन के इस्तीफे की वजह..

Updated : 4 January 2019, 9:37 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय माकन ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंनेअपने इस्तीफे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। 

कांग्रेस नेता माकन ने खुद एक ट्वीट के माध्यम से अपने त्याग पत्र की पुष्टि की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए लिखा कि 2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है।इन कठिन परिस्थितियों में यह सबकुछ आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले- आज BJP को हराया..2019 में भी हरायेंगे

अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है। माकन ने 4 साल से दिल्ली कांग्रेस की कमान संभाली हुई थी। साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Published : 
  • 4 January 2019, 9:37 AM IST

Related News

No related posts found.