
मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि कार्तिक आर्यन अपने काम के प्रति काफी केंद्रित और इमानदार हैं।कार्तिक ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्तिक की काफी फैन फॉलोइंग है। कार्तिक की फैन्स की लिस्ट में एक और नाम दीपिका का जुड़ गया है। दीपिका कार्तिक को काफी पसंद करती हैं। दीपिका ने कहा कि उन्होंने कार्तिक को इंस्टाग्राम पर देखा और पाया कि वह वास्तव में क्यूट हैं।
यह भी पढ़ें: नये साल में बॅाक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगी बॉलीवुड की ये फिल्मे
उन्होंने कहा कि कार्तिक बहुत मेहनती है। हालांकि उन्होंने कबूल किया कि वह उनसे कई बार नहीं मिली है लेकिन उन्हें लगता है कि वह काम के प्रति बेहद केंद्रित और प्रेरित हैं। दीपिका ने कहा कि कार्तिक वह सब करेंगे जो उन्हें ऊपर ले जा सके, वह इस बारे में ईमानदार हैं। (वार्ता)
Published : 3 January 2020, 4:44 PM IST
Topics : bollywood entertainment Karthik Aryan इमानदार कार्तिक आर्यन दीपिरा पादुकोण बॉलीवुड मनोरंजन