पंजाब और हरियाणा में इस वर्ष पराली जलाने के मामलों में गिरावट: पर्यावरण मंत्रालय

पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के मामले पिछले साल की तुलना में इस साल क्रमश: 27 फीसदी और 37 फीसदी घटे हैं। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 December 2023, 10:31 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के मामले पिछले साल की तुलना में इस साल क्रमश: 27 फीसदी और 37 फीसदी घटे हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में 2020 में पराली जलाने के कुल 83,002 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 में पराली जलाने के मामले घटकर 71,304, 2022 में 49,922 और इस साल घटकर 36,663 रह गए।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल खेतों में पराली जलाने के मामलों में 27 फीसदी की कमी आई है।

डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार  मंत्रालय के मुताबिक हरियाणा में 2020 में पराली जलाने के कुल 4,202 मामले, 2021 में 6,987 मामले, 2022 में 3,661 मामले तथा इस साल 2,303 मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय ने बताया कि इस प्रकार से पिछले साल की तुलना में इस साल 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है तथा 2021 की तुलना में यह 67 फीसदी तथा 2020 की तुलना में 45 फीसदी कम हैं।

Published : 
  • 1 December 2023, 10:31 AM IST

Advertisement
Advertisement