UP Police: कन्नौज कोर्ट में तैनात सिपाही का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में न्यायालय में तैनात सिपाही का शव शुक्रवार को पेड़ से लटकता मिला। सिपाही का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 December 2022, 5:18 PM IST

कन्नौज: यूपी के कन्नौज में न्यायालय में तैनात सिपाही का शव शुक्रवार को पेड़ पर एक फंदे से लटकता मिला। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की एक माह पहले ही छिबरामऊ तहसील कोर्ट में ड्यूटी लगी थी। साथी पुलिस कर्मियों ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने सिपाही की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 2020 बैच का मृतक सिपाही मथुरा का रहने वाला है। सिपाही का शव बरामद होने के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मृतक जनपद मथुरा गांव सैदपुर रीदा निवासी विष्णु पुत्र रमेश चंद्र 2020 बैच का सिपाही है। विष्णु की पोस्टिंग वर्तमान में जनपद कन्नौज में पुलिस लाइन चल रही थी। करीब एक माह पहले ही उसकी छिबरामऊ तहसील के सिबिल जज कोर्ट में ड्यूटी लगाई थी। तब से वह यहां पर तैनात था।
 
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वह सिर में दर्द होने की बात कहकर कोर्ट परिसर में टहलने के लिए निकला था। 
जिसके बाद 9 बचकर 30 मिनट के करीब साथी पुलिसकर्मियों ने उसे नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ देखा। सिपाही को लटका देख वहां हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दीपक दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही के शव को नीचे उतरवाकर आगे की कार्यवाही शुरू की। पुलिस सिपाही की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

Published : 
  • 30 December 2022, 5:18 PM IST

No related posts found.