Maharajganj: हाईवे के किनारे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, क्षेत्र में हड़कंप

महराजगंज में हाईवे के किनारे पेड़ से लटकी एक लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 8 May 2021, 5:21 PM IST
google-preferred

महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी में गोरखपुर सोनौली मेन हाईवे के किनारे पेड़ से लटकती एक युवक की लाश आज सुबह मिली है। लाश मिलने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 

मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार मृतक युवक की पहचान कोल्हुई निवासी उमेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Published : 
  • 8 May 2021, 5:21 PM IST