मैनपुरी में बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

यूपी के मैनपुरी में बंद कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 5 August 2024, 11:19 AM IST
google-preferred

मैनपुरी: जिले में बंद कमरे में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटकता मिला है। बता दें कि शव के ऊपर तेजाब डालकर जलाये जाने की जताई आशंका जताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक घटना कुरावली क्षेत्र के ग्राम दिवरई की है। यहां जावेद पुत्र राजीउल्ला खां के घर पर युवक का शव लटका मिला है। वहीं यह शव हर्षित गुप्ता पुत्र अलोक गुप्ता निवासी अमापुर जनपद कासगंज का बताया जा रहा है। 

मृतक हर्षित गुप्ता काफी सालों से जावेद की खाद बीज की दुकान पर काम करता था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Published : 
  • 5 August 2024, 11:19 AM IST

Advertisement
Advertisement