पुरंदरपुर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जानें पूरा अपडेट

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के बागीचे में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 July 2024, 7:24 PM IST
google-preferred

पुरंदरपुर (महराजगंज): थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रजापुर गांव निवासी विक्रम उर्फ तीजू पुत्र चंद्रिका साहनी का शव बगीचे में पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि कल शाम से ही विक्रम घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने काफ़ी खोजबीन किया। शुक्रवार को उसका शव बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों मे रोना- पीटना मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर जांच पड़ताल किया।

मृतक विक्रम

चार भाइयों मे तीसरे नंबर का था तीजू
गांव के कुछ लोगों ने बताया कि विक्रम उर्फ तीजू चार भाइयों मे तीसरे नंबर का था। इसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। विक्रम कुछ मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था।
बोले एसओ
एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि युवक कुछ मानसिक रूप से बीमार था, जो फांसी लगा लिया। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published :  5 July 2024, 7:24 PM IST

Related News

Advertisement