बर्द्धमान विश्वविद्यालय के परिसर में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट

बर्द्धमान विश्वविद्यालय के गोलापबाग स्थित परिसर में एक महिला मृत मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 November 2023, 1:49 PM IST

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल): बर्द्धमान विश्वविद्यालय के गोलापबाग स्थित परिसर में एक महिला मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला का शव पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में सरकारी विश्वविद्यालय के परिसर में एक तालाब में मिला।

उन्होंने बताया कि महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुलपति गौतम चंद्रा ने बताया कि महिला की उम्र 30 साल के आसपास थी और वह विश्वविद्यालय की छात्रा या कर्मचारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि तालाब के एक किनारे पर बाड़ नहीं है और ऐसा संदेह है कि संभवत: वह वहां से घुसी होगी या उसके शव को वहां से लाया गया होगा।

पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Published :  22 November 2023, 1:49 PM IST