
नई दिल्लीः मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस एग्जाम में महिलाओं ने भी सफलता परचम लहराया है। प्रतिभा वर्मा ने तीसरा स्थान पाया है।
यह भी पढ़ें: सिविल सेवा परीक्षा का नतीजा घोषित, प्रदीप सिंह ने किया देश भर में टॉप
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू 20 जुलाई को शुरू हुए थे। प्रदीप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं।
सिविल सेवा में इस साल अंतिम रूप से सफल कुल 829 उम्मीदवारों में से सामान्य वर्ग से 304, EWS से 78, ओबीसी से 251, एससी से 129 और एसटी वर्ग से 67 उम्मीदवार अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं। इस साल 20 टॉपर में 9 लड़कियां शामिल हैं।
जानें टॉप 20 के नाम
1 प्रदीप सिंह
2 जतिन किशोर
3 प्रतिभा वर्मा
4 हिमांशु जैन
5 जयदेव सीएस
6 विशाखा यादव
7 गणेश कुमार भास्कर
8 अभिषेक सर्राफ
9 रवि जैन
10 संजिता मोहपात्रा
11 मुकुल गोयल
12 अजय जैन
13 रौनक अग्रवाल
14 अनमोल जैन
15 नेहा प्रकाश भोसले
16 गुंजन सिंह
17 स्वाति शर्मा
18 लविश ओर्डिया
19 श्रेष्ठा अनुपम
20 नेहा बनर्जी
Published : 4 August 2020, 1:41 PM IST
Topics : Civil Services Examinations 2019 Government of India Union Public Service Commission UPSC Result 2019 यूपीएससी रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2019