देवरिया: कलराज मिश्र बोले- जिन्ना अखण्ड भारत के सबसे बड़े खलनायक

भाजपा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र देवरिया में सरकार द्वारा चलायी जा रही ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी ली और इसे पूरी तरह सफल करार दिया। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2018, 5:21 PM IST

देवरिया: भाजपा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भारत में जिन्ना के महिमा मंडन की जरूरत नहीं है, कुछ लोग उसे अनावाश्यक तरीके से तूल दे रहे है। मिश्र ने कहा कि जिन्ना अखण्ड भारत के सबसे बड़े खलनायक रहे है।

मिश्र ने यह बात आज यहां पत्रकारों के जिन्ना के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जबाब में कही। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में जिन्ना के महिमा मंडन की क्या जरूरत है।

मिश्र ने सरकार के ग्राम स्वराज अभियान को सफल बताते हुए कहा कि प्रत्येक दिन के तय विषयों पर चयनित गाँवो में जिले के उच्चाधिकारियों के साथ जन हितकारी योजनाओ की स्थलीय समीक्षा की जा रही है और लोगों को हितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, दीपक मणि अपहरण कांड, 10 करोड़ से अधिक भूमि की कूट रचित रजिस्ट्री प्रकरण में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।
 

Published : 
  • 6 May 2018, 5:21 PM IST

No related posts found.