
शाहजहांपुर: यूपी में दबंगई के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। चाहे कोई युवा हो या बुजुर्ग, ये दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें लाउडस्पीकर को लेकर एक मामूली सी बात पर दबंगो ने गोली चला दी। गोली लगने से बुजुर्ग पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
निगोही थाना क्षेत्र के भटेवरा पृथ्वीपुर गांव में नन्हे लाल के घर जय गुरुदेव का कार्यक्रम चल रहा था। जिसका लाउडस्पीकर घर की छत पर रखा गया था। स्पीकर को बंद कराने के लिए गांव के कुछ दबंग लोग उनके घर में घुस आए और लाउडस्पीकर बंद करने के लिए कहा, जब नंदलाल ने लाउडस्पीकर बंद करने से मना कर दिया तो गांव के दबंग तेज बहादुर राम अवतार और श्री कृष्ण आग बबूला हो गए और फायरिंग कर दी।
फायरिंग के दौरान नन्हे लाल और उनकी पत्नी दोनों को ही गोली लग गई। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published : 2 August 2019, 5:05 PM IST
Topics : dabang loudspeaker Shahjahanpur shot uttar pradesh उत्तर प्रदेश निगोही लाउडस्पीकर शाहजहांपुर