फतेहपुर से सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान की डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के तहत निकाली गयी साइकिल यात्रा का रविवार को समापन हो गया। इस यात्रा में शामिल रहे फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान सपा की इस यात्रा के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ से की खास बातचीत की और इसके उद्देश्यों को बताया..



नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा के तहत आयोजित साइकिल रैली रविवार को अपने अंतिम पड़ाव में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंची, जहां पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव भी मौजूद रहे। इसी सामाजिक न्याय यात्रा के स्वागत के लिये दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे फतेहपुर से सपा के पूर्व सांसद ने डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत की और इस यात्रा के बारे में जानकारी दी। 

 यह भी पढ़ेंः सपा की सामाजिक न्याय यात्रा के समापन समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह यादव, जोरदार स्वागत

 जंतर-मंतर पर डाइनामाइट न्यूज़  टीम से खास बातचीत में फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान ने फतेहपुर में साइकिल यात्रा के बारे कुछ अहम बातें बताई, जो निम्न तरह हैं:- 

1. साइकिल यात्रा यूपी के गाजीपुर से चलकर इलाहाबाद और फतेहपुर पहुंची, सभी जिलों में इसका भव्य स्वागत किया गया।

2. फतेहपुर में साइकिल यात्रा तीन दिन रुकी, जहां पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक किया। फेतहपुर में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के जनता को गुमराह करने की नीतियों के बारे में बताया। साथ ही सपा की नीतियों के बारे में भी जनता को जागरूक किया।

3. फतेहपुर में इस यात्रा की जो खास बात रही वह यह थी कि यहां के स्थानीय लोगों ने इस यात्रा में शामिल होकर उनके कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह बढ़ाया, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां पहुंचे थे।

4. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व जनता से की कई गई वायदाखिलाफी को लेकर फतेहपुर के निवासियों को जागरूक किया। 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिखा सपा का जोश, अखिलेश यादव बोले- नई ऊर्जा के साथ फिर सत्ता में होंगे काबिज

5. 1200 किलोमीटर की यह लंबी यात्रा यूपी के फतेहपुर समेत विभिन्न जिलों से शुरू होकर यहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को पहुंची, जिसमें प्रदेश के हजारों सपा कार्यकर्ता साइकिल चलाकर यूपी से दिल्ली आए। इस दौरान यूपी के मुख्य रास्तों व दिल्ली में भी इनका स्वागत किया गया।

6. जंतर-मंतर पर साइकिल यात्रा के समापन को लेकर खास तैयारियां की गई। साथ ही यहां प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता साइकिल चलाकर पहुंचे अपने सहजनों के स्वागत के लिए सुबह से ही काफी तादाद में मौजूद थे।

7. एक लंबा सफर तय कर साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचे सपा कार्यर्ताओं की साइकिल यात्रा के समापन समारोह में जंतर- मंतर पर सपा नेता मुलायम सिंह यादव व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने साइकिल यात्रा का महत्व बताया और साइकिल यात्रा का स्वागत किया।










संबंधित समाचार