Cruise Drug Case: जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचे आर्यन खान, ढोल बजाकर फैंस ने किया स्वागत

क्रूज ड्रग्स केस में 28 दिनों बाद आखिरकार आज शाहरूख खान के बेटे आर्यन जेल से रिहा हो गए हैं। आर्यन खान मन्नत पहुंच गए हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 October 2021, 11:49 AM IST

मुंबईः क्रूज ड्रग्स केस में जेल में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से निकल गए हैं। आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे। आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। फैंस मन्नत के बाहर उनकी राह तक रहे थे, जिन्होंने ढोल बजाकर आर्यन का स्वागत किया है।

आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब उनकी मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहाई हुई है। कोर्ट ने गुरुवार को ही आर्यन खान सहित तीन आरोपियों को जमानत दे दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को आर्यन खान के रिलीज के ऑर्डर देर से पहुंचने के कारण उनकी जेल से रिहाई नहीं हो सकी थी। हालांकि आज उन्‍हें रिहा किया गया है।

Published :  30 October 2021, 11:49 AM IST