
कानपुरः यूपी के आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे की एनकाउंटर की खबर हर जगह है। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी, जिसके कारण पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः यूपी का बहुत बड़ी खबर- दुर्दांत अपराधी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
विकास दुबे का एनकाउंटर शुक्रवार को सुबह हुआ है। एनकाउंटर कानपुर से महज 17 किलोमीटर दूर भौती नाम की जगह पर हुआ। कानपुर में यह एनकाउंटर सुबह 6.15 और 6.30 के बीच हुआ। एक गोली उसकी कमर और दूसरी सीने में लगी। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने अपना दम तोड़ दिया।
विकास दुबे के इस एनकाउंटर ने कई सवाल भी अपने पीछे छोड़ दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये की आखिर किसी शह में विकास दुबे अब तक बचा हुआ था। किसकी मदद से विकास दुबे पुलिस से छिपा रहा, और आखिर क्यों उसने खुद आत्मसमर्पण किया।
Published : 10 July 2020, 9:54 AM IST
Topics : Kanpur Most Wanted uttar pradesh Vikas Dubey उत्तर प्रदेश एनकांउटर कानपुर मोस्ट वांटेड विकास दुबे