Crime News: ढाई लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची में एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये का कथित रूप से चूना लगाने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Updated : 21 June 2023, 6:29 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये का कथित रूप से चूना लगाने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रांची के अपराध अनुसंधान विभाग ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रभास कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवघर के 25 वर्षीय मोहम्मद आरिफ रजा एवं 19 वर्षीय मोहम्मद मुजफ्फर अंसारी को आज गिरफ्तार किया जिन्होंने एक निजी एयरलाइंस का ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर उनके खाते से ढाई लाख रुपये उड़ा दिये थे।

उन्होंने बताया कि दोनों साइबर अपराधियों ने गूगल पर एयर एशिया के ग्राहक सेवा अधिकारी के तौर पर अपना नंबर डाल दिया था और प्रभास कुमार को 'रस्ट डेस्क एप्लिकेशन' डाउनलोड करने को कहा। उन्होंने बताया कि एक बार एप्लिकेशन डाउनलोड होने पर उसी के माध्यम से इन दोनों ने उनके खाते से रुपये उड़ा दिये।

अधिकारियों ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड उनके पास से बरामद किये हैं।

Published : 
  • 21 June 2023, 6:29 PM IST