Site icon Hindi Dynamite News

Crime News: नाबालिग मंगेतर संग सालभर बनाये शारीरिक संबंध, फिर बेवफा कहकर किया शादी से इंकार, जानिए पूरा मामला

इंसानियत के साथ रिश्तों को भी शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पहले नाबालिग मंगेतर संग सालभर तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime News: नाबालिग मंगेतर संग सालभर बनाये शारीरिक संबंध, फिर बेवफा कहकर किया शादी से इंकार, जानिए पूरा मामला

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद से एक शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने पहले तो अपनी 16 साल की नाबालिग मंगेतर के साथ सालभर तक शारीरिक संबंध बनाए। फिर बाद उस पर बेवफाई का आरोप लगाया और शादी करने से मना कर दिया। ये मामला फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के एक गांव का है।

लड़के के शादी करने से इनकार करने के बाद नाबालिग लड़की को अपने साथ हुए दुष्कर्म का एहसास हुआ। जिसके बाद नाबालिग न्याय मांगने के लिए सीधे पुलिस के पास गई। आरोपी युवक पटियाला क्षेत्र का रहने वाला है।

इस मामले की जानकारी देते हुए DSP ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने ये शिकायत दर्ज करवाई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की एक बेटी है, जिसका रिश्ता उसने 1 सितंबर 2020 को पटियाला रहने वाले लखविंद्र के साथ तय किया था। रिश्ता पक्का होने के बाद से लखविंद्र और उसकी मां अक्सर उनके घर आया जाया करते थे। इसी दौरान लखविंद्र ने उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए है। 

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि लखविंद्र ने उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने शुरू किए। इस रिश्ते में लड़की की बनाए गए संबंध में लड़की रजामंदी नहीं थी। आरोपी ने ये सिलसिला 24 अक्तूबर 2021 तक चलाया। इसके बाद जब लड़की के पिता को इस बारे में जानकारी हुई है। उन्होंने तुरंत पटियाला गुरूद्वारा साहिब में पंचायत बुलाई गई। जहां पर युवक ने लड़की पर बेवफाई का आरोप लगाया और उसके चरित्र उंगली उठाते हुए शादी से करने से मना कर दिया। जिसके बाद ये मामला पुलिस में गया। पिता की शिकायतक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version