Crime : चाकू की नोक पर लाखों की लूट

दिलशाद गार्डन इलाके में एक कबाड़ी को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कबाड़ी मोटरसाइकिल पर था और कहीं से पैसा लेकर लौट रहा था।

Updated : 11 March 2020, 11:54 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिलशाद गार्डन इलाके में एक कबाड़ी को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कबाड़ी मोटरसाइकिल पर था और कहीं से पैसा लेकर लौट रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना 17 फरवरी की है। तब मुन्ना बेग जुल्फे बंगाल औद्योगिक इलाके में स्थित अपने गोदाम पर लौट रहा था। उसके पास चार लाख रूपये नकद थे। रात करीब आठ बजे जब वह गोदाम के नजदीक पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोका और बंदूक तथा चाकू का खौफ दिखाकर लूट लिया।

यह भी पढ़ें: रिश्ते हुए शर्मसार चाची ने की भतीजी की हत्या, जानिए क्यों

इस बाबत सीमापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने अपराध में लिप्त तीन लोगों को मंगलवार को पकड़ लिया। अपराध में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल तथा एक चाकू और लूटी गई रकम से खरीदे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बाकी के आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (भाषा)
 

Published : 
  • 11 March 2020, 11:54 AM IST

Advertisement
Advertisement