Crime in UP: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 25 लोग गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 25 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

अवैध हुक्का बार में छापेमारी के दौरान पुलिस
अवैध हुक्का बार में छापेमारी के दौरान पुलिस


गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में एक हुक्का बार का भंडोफोड़ किया है। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंसल मॉल में लुसिफर नाम का हुक्का और शराब बार है, जो अवैध तरीके से चलाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से बार संचालक, मैनेजर समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया। बार का मालिक हिमांशु शर्मा फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बार में से 15 हुक्के, पाइप, हुक्के में प्रयोग होने वाले फ्लेवर युक्त नशीले पदार्थ, बीयर की बोतलें और आधी भरी शराब की बोतलें बरामद की हैं।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह बार अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लड़कों और 8 लड़कियों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।










संबंधित समाचार