Crime in UP: बदायूं में युवक की सनसनीखेज तरीके से हत्या, पहचान छुपाने के लिये आरोपियों ने कर डाली ये घिनौनी करतूत

उत्तर प्रदेश में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हत्यारों ने पहले एक युवक की हत्या की और बाद में उसके शव बोरी में डाल कर फेंक दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 April 2022, 5:34 PM IST
google-preferred

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक की पहले निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, फिर उसकी लाश को बोरी में डालकर फेंक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस इस अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव के हाथ पर एक टैटू भी बना था, लेकिन हत्यारों ने हाथ के उस हिस्सें को पुरी तरह से जला दिया। ताकि शव की किसी तरह से भी पहचान ना हो पाए। 

इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोला के पास शनिवार को कुछ लोगों को हाइवे किनारे एक बोरी के आसपास बहुत सी मक्खियां भिनभिनाती दिखाई दे रही थी। जब कुछ लोग बोरी के पास गए तो उन्हें बोरी के आसपास खून पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उन लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को मामले दी। सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने जब बोरी खोली तो उस बोरी में एक युवक का शव था। युवक के हाथ-पैर और गले में रस्सी बंधी हुई थी। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Published : 
  • 24 April 2022, 5:34 PM IST

Advertisement
Advertisement