हिंदी
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती ने प्रखर महाराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि प्रखर महाराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसे धमकी दी है। निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर महाराज पर ये आरोप लगाने वाली लड़की कानपुर के किदवई नगर की रहने वाली है।
सोमवार को युवती की मां ने आशा ज्योति केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में राज्य महिला आयोग की मेंबर पूनम कपूर से इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद युवती की मां के निर्देश पर पुलिस ने प्रखर महाराज के खिलाफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लड़की की मां ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2020 के फरवरी में प्रखर महाराज खास धार्मिक कार्यक्रम के लिए कानपुर में आए थे। महिला ने आगे बताया कि प्रखर महाराज के इस कार्यक्रम का आमंत्रण उन्हें भी मिला था। वह अपने पति व बेंगलुरु से पढ़ कर आई बेटी के साथ इस कार्यक्रम में गई थीं। महिला ने आरोप लगाया कि प्रखर महाराज ने उनकी बेटी को अपने पास बुलाया और एकांत कमरे में दीक्षा देने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।
शिकायत में महिला ने कहा कि जब बहुत देर होने के बाद बेटी महराज के कमरे से बाहर आई तो उसने सारी सच्चाई बताई। युवती ने ये भी बताया कि महाराज ने उसे किसी को भी कुछ भी बताने से मना किया है और ऐसा करने पर उसको माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।
वहीं इन सब मामले को लेकर प्रखर महाराज ने कहा कि उन पर लगाए सभी आरोप निराधार है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
Published : 6 April 2022, 12:11 PM IST
Topics : Prakhar ji Maharaj rape case up अपराध उत्तर प्रदेश कानपुर क्राइम दुष्कर्म प्रखर जी महाराज रेप केस