Crime in UP: फतेहपुर में महिला ने जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, SP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार को एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 May 2024, 2:45 PM IST

फ़तेहपुर: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से छेड़खानी का एक मामला सामने आया है। जेठ ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की।  महिला ने  विरोध किया तो उसके साथ जेठ-जेठानी और उनके बच्चों ने मारपीट की। घायल  महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महिला ने बताया उसका पति शराबी होने की वजह से उसका जेठ उसके ऊपर गलत नियत रखता है। इसके पूर्व भी कई बार उसके साथ छेड़खानी किये जाने का आरोप लगाया। 

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसे वहां से भगा दिया।

महिला ने कहा कि उसका पति शराबी होने की वजह से उसका जेठ उसके ऊपर गलत नियत रखता है। 

मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मारपीट का  मामला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।

Published : 
  • 24 May 2024, 2:45 PM IST