Crime in UP: बलिया में शर्मसार हुई इंसानियत, सिपाही ने पैर से दबाया सोए बच्चे की गर्दन, जानें क्या हुआ आगे

बलिया जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान को बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास सो रहे एक बच्चे की गर्दन को पैर से दबाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 July 2023, 3:31 PM IST

बलिया: बलिया जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान को बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास सो रहे एक बच्चे की गर्दन को पैर से दबाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

आरपीएफ के स्थानीय प्रभारी रमेश चंद्र मीणा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बेल्थरा रोड स्टेशन पर आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह मुख्य द्वार के पास सो रहे एक बच्चे पर अपना पैर रखकर उसकी गर्दन दबाते हुए दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जवान को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Published :  17 July 2023, 3:31 PM IST