हिंदी
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में चोरी के संदेह में दो लड़कों को कथित तौर पर पेशाब पिलाने और गुप्तांगों में मिर्च डालने के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों सप्पू उर्फ उबैदुर रहमान तथा सऊद फैसल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया, बाकी छह को पहले गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हुई इस घटना में आरोपियों ने मुर्गी फार्म से 2,000 रुपये चुराने के संदेह में 15 और 10 वर्ष दो लड़कों के हाथ बांध दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़कों को पेशाब पिलाया, उनके गुप्तांगों में हरी मिर्च डाली और दोनों बच्चों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया।
मामला तब सामने आया जब घटना का एक वीडियो, जिसे आरोपियों ने रिकॉर्ड किया था, शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, लड़कों में से एक के पिता की शिकायत के आधार पर, आठ आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।
Published : 8 August 2023, 4:40 PM IST
Topics : Forced police siddharth nagar uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम गिरफ्तार पेशाब सिद्धार्थनगर