Crime News: सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग लड़की को किया किडनेप, दरिंदों ने पार की हैवानियत की हदें

एक बार फिर गैंगरेप एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 January 2022, 5:19 PM IST
google-preferred

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटाना सामने आई है। यहां सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक नाबालिग लड़की को कार चालक ने किडनेप कर लिया। कार चालत उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

ये घटना चान्हों छाना क्षेत्र की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

घटनाक्रम के अनुसार, तीन नाबालिग लड़कियां सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से ही एक कार उन लड़कियों का पीछा करने लगी। इस कार में तीन लोग बैठे थे। इन तीनों ने पहले तो कार से नाबालिग लड़कियों को खूब दौड़ाया, फिर एक लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। जहां तीनों बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। किसी तरह से लड़की उन हैवानों के चंगुल से भाग निलकी और पूरी वारदात अपने घर वालों को बताई। 

जिसके बाद परिवार वालों ने थाने में FIR दर्ज करवाई। शिकायत के दर्ज होने के बाद से रांची पुलिस इस गैंगरेप के सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

Published : 
  • 17 January 2022, 5:19 PM IST

Advertisement
Advertisement