Crime in Delhi: दिल्ली में थम नहीं रही हर्ष फायरिंग, बालकनी से शादी देख रही लड़की को लगी गोली

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान एक लड़की की सिर में गोली लग गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं रही हैं। ऐसे ही पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से हर्ष फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। जहां घुड़चढ़ी के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की और गोली लड़की को जा लगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं थम रही हर्ष फायरिंग, शादी समारोह में चली गोली, हुआ ये दर्दनाक अंजाम 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार गनीमत यह रही कि गोली लड़की के सिर को छूती हुई निकल गई। घायल लड़की को तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में संबधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बारात को आसपास के लोग अपने-अपने घरों के बाहर खड़े होकर देख रहे थे। लड़की भी अपनी बालकनी में खड़ी होकर घुड़चढ़ी देख रही थी। तभी दुल्हे के एक रिश्तेदार राजीव ने गोली चला दी। गोली लड़की को छूती हुई निकल गई।

यह भी पढ़ें: यूपी में कानून की उड़ रही धज्जियां, बांदा में हर्ष फायरिंग ने ली मासूम की जान 

जानकारी के मुताबिक गोली पहले दीवार से टकराई, फिर लड़की को लग गई। गोली लगते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया। लड़की को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां लड़की की हालत खतरे से बाहर है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 308 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी वह लाइसेंसी थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  










संबंधित समाचार