Crime In Delhi: तिलक नगर में एसयूवी में सवार दो लोगों पर गोलीबारी

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कहासुनी के दौरान दो लोगों को गोली मार दी गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 November 2023, 5:29 PM IST

नयी दिल्ली:  पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कहासुनी के दौरान दो लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि घायलों दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया।

गोलीबारी शुक्रवार रात तिलक नगर बाजार में हुई।

पुलिस के अनुसार महिंद्रा स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की बाजार में मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसने उन पर गोलीबारी की बौछार कर दी।

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने कथित तौर पर एक महिला के साथ कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। तीसरा व्यक्ति गोलीबारी से बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।

पुलिस ने बताया कि दिग्विजय की गर्दन और जांघ में जबकि विकास की बगल में चोट लगी है। गोली चलाने के बाद बाइक सवार फरार हो गए।

एक अधिकारी ने कहा, “महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़ित अब भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

दिग्विजय और विकास दोनों पश्चिमी दिल्ली के चंदर विहार में रहते हैं।

Published : 
  • 18 November 2023, 5:29 PM IST

No related posts found.