हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर गोकशी का आरोप लगाते हुए एक फार्म हाउस के केयरटेकर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं 6 लोग घायल हुए है। हालांकि गोकशी का आरोपी जिन लोगों पर लगा है, उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार 10 से 15 लोगों को शक था कि फार्महाउस के केयरटेकर और उसके साथी गाय की हत्या करने का काम कर रह है। अपने इसी शक में इन लोगों ने इस हत्या को अंजाम दिया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि द्वारका के छावला इलाके में स्थित एक फार्महाउस में केयरटेकर का काम करने वाले राजाराम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। घायल राजाराम को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घायल शख्स और कुछ स्थानीय लोगों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस गोहत्या के आरोप में 5 लोगों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मारपीट और हत्या करने वाले लोगों की तालश कर रही है, अभी तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published : 13 April 2022, 1:47 PM IST
Topics : Delhi Crime Delhi Police murder अपराध क्राइम गोरक्षा दिल्ली पुलिस हत्या