यूपी में हत्याओं का सिलसिला, अब दो युवतियां का कत्ल, खड़े हुए कई सवाल

Admin 4

देशभर में लॉकडाउन के चलते जब लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर हों, ऐसे में उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध कई सवाल उठाने लगे है। गुरूवार सुबह रामपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में दो युवतियों के कत्ल का मामला सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज की इस खबर से जानिये क्या है पूरा मामला..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


शामली: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार बढ रही आपराधिक वारदातों के कारण पूरे राज्य में भय का माहौल व्याप्त होने लगा है। गुरूवार सुबह रामपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी दोहरे हत्याकांड की खबर आने से कई सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले मंगलवार को संभल में पिता-पुत्र की सरेआम हत्या कर दी गयी थी। अब नया मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां दो युवतियों का शव बरामद किया। इन युवतियों की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शामली के कैराना-जगनपुर लिंक मार्ग से करीब खेतों में दो युवतियों का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। दोनों की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। दोनों शव बुधवार देर शाम को जगनपुर के एक खेत में रस्सियों से बंधे मिले और दोनो पर चोट के निशान पाये गये। एक साथ दो युवतियों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। 

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने के बाद सीओ प्रदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गन्ने के खेत में लावारिस पड़े दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद दोनों युवतियों के शव यहां फेंके गए होंगे।










संबंधित समाचार