बैंकाक से मुंबई की फ्लाइट में क्रू मेंमर के साथ छेड़छाड़, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

इंडिगो के विमान में सवार एक स्वीडिश नागरिक को चालक दल की एक सदस्य के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


मुंबई: इंडिगो के विमान में सवार एक स्वीडिश नागरिक को चालक दल की एक सदस्य के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंकाक-मुंबई की उड़ान इंडिगो 6ई-1052 में बृहस्पतिवार को हुई घटना के दौरान आरोपी के. एरिक हेराल्ड जोनस वेस्टबर्ग (63) कथित रूप से नशे में था।

अधिकारी ने बताया कि वेस्टबर्ग पर विमान में भोजन खरीदने के दौरान चालक दल की सदस्य को गलत तरीके से छूने और एक सहयात्री को पीटने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि विमान के मुंबई पहुंचने पर वेस्टबर्ग को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और विमान अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को वेस्टबर्ग को जमानत पर रिहा कर दिया था।










संबंधित समाचार