उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज में मंदिर के पीछे गाय के बछड़े का शव मिला

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में शुक्रवार शाम अचानक उस समय अचानक अचानक तनावपूर्ण हो गया जब प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे गाय के एक बछड़े का शव पाया गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 July 2023, 9:20 AM IST

सोनभद्र: जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में शुक्रवार शाम अचानक उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे गाय के एक बछड़े का शव पाया गया।

मामले की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह हालात पर नियंत्रण के लिए भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सिंह ने बताया कि हनुमान मंदिर के पीछे की खाली जमीन पर गोवंश के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

सिंह ने कहा कि अवशेषों को वहां से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को मोहर्रम है, ऐसे में किसी के द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा किया गया हो। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Published : 
  • 29 July 2023, 9:20 AM IST

No related posts found.