नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत कोर्ट ने की खारिज

पुलिस की गिरफ्त में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी ने जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 August 2022, 2:59 PM IST
google-preferred

नोएडा: महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।

बता दें कि कई दिनों से फरार श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार को मेरठ के कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी से गिरफ्तार किया था।

25 हजार का इनामी
श्रीकांत त्यागी के फरार होने पर पुलिस की तरफ से श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

श्रीकांत पर कई आरोप
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर कई आरोप लगे हुए हैं। हाल का मामला यह है कि नोएडा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ श्रीकांत ने बदसलूकी की और महिलाओं से अभद्रता की।

Published : 
  • 11 August 2022, 2:59 PM IST

Advertisement
Advertisement