Coronavirus New Strain: भारत में नए घातक कोरोना स्ट्रेन की एंट्री से मचा हड़कंप, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित

ब्रिटेन से फैले कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन अब भारत में भी पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के घातक नए स्ट्रेन की अब भारत में भी एंट्री हो चुकी है। अब यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 December 2020, 10:17 AM IST

नई दिल्ली: ब्रिटेन से फैले कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन अब भारत में भी पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के घातक नए स्ट्रेन की अब भारत में भी एंट्री हो चुकी है।

दरअसल यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को भारत सरकार की ओर से दी गई है। इस खबर के बाद लोगों में डर पैदा हो गया है। 

इन सभी लोगों को सिंगल आइसोलेशन रूम में रखा गया है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। यह बात अलग-अलग जगह हुए सैंपल टेस्ट के बाद सामने आई है, जिसमें तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे का लैब शामिल है। 

यूनाइटेड किंगडम में सबसे पहले कोरोना के नये खरतनाक स्ट्रैन का पता चला था। यह अब तक16 देशों में पैर पसार चुका है। कोरोना वायरस का नया स्‍ट्रेन पहले के मुकाबले ज्‍यादा तेजी से फैलता है। कोरोना के नए स्‍ट्रेन के सामने आने के बाद अब तक भारत समेत 40 से अधिक देशों ने ब्रिटेन से यात्रियों के आने पर रोक लगा दी है।

Published : 
  • 29 December 2020, 10:17 AM IST