Site icon Hindi Dynamite News

महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे एक सिपाही की सड़क दुर्घटना मौत हो गई जबकि साथ बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत

रायबरेली: अपने साथी के साथ प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिपाही बाइक से लौटकर वापिस घर जा रहा था। मामला थाना भदोखर क्षेत्र का है। पुलिस ने मृतक सिपाही का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गम्भीर अवस्था में घायल दूसरे व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गुरुवार की शाम थाना भदोखर क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बाबा ढाबा के नजदीक एक बाइक पर सवार दो लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक के सामने कोई जानवर आ गया था। जिस कारण बाइक सवार व्यक्ति नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क पर ही गिर गए। सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से दोनों लोग स्नान करके लौट रहे थे। जिसमें बरेली के रहने वाले सिपाही लक्ष्मण यादव शाहजहांपुर में ड्यूटी पर तैनात थे। वही बाइक चला रहे थे और उनके पीछे उनका साथी रोशन सिंह बैठा हुआ था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने लक्ष्मण यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे व्यक्ति को एडमिट करके उसका उपचार किया जा रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

इस मामले में थाना भदोखर इंचार्ज दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना आज शाम की है। बरेली में तैनात लक्ष्मण यादव व उनके साथी रोशन सिंह मोटरसाइकिल से ही महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में एक कुत्ता अचानक से आ गया। जिसके कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिसमे लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है आगे कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version