हिंदी
नई दिल्ली: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस मुख्यालय से 30 जनवरी मार्ग कर फ़्रीडम मार्च का आयोजन किया। इस फ्रीडम मार्च में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने भाग लिया।

पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए निकले। कांग्रेस मुख्यालय से यह मार्च 30 जनवरी मार्ग पर पहुंचा। 30 जनवरी वही स्थान है, दहां महात्मा गांधी शहीद हुए थे।

30 जनवरी मार्ग पर पहुंचकर राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद मार्च समाप्त किया गया।
Published : 15 August 2022, 3:49 PM IST
Topics : Congress Freedom March Rahul Gandhi कांग्रेस पैदल मार्च प्रियंका गांधी वाड्रा फ़्रीडम मार्च राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस