पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ा कांग्रेस का दबदबा, लखनऊ में कई नेताओ ने थामा कांग्रेस का दामन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए लोगों ने आज कांग्रेस का दामन थामा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 August 2024, 5:22 PM IST
google-preferred

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए लोगों ने आज कांग्रेस का दामन थामा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वही रिटायर सीनियर पीसीएस अधिकारी श्री प्रकाश सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये। इस दौरान अजय राय ने कहा कि इनके आने से कांग्रेस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी। वहीं भाजपा पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आए जाटव समाज के प्रमोद कुमार सिंह वही प्रयागराज से आए रिटायर सीनियर पीसीएस अधिकारी श्री प्रकाश मिश्रा निधि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये। इस दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों ही नेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास और इसने बढ़ता जा रहा है और उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरा बी और पश्चिम दोनों तरफ मजबूत होगी हम लोग इसको लेकर बहुत आगे तक जाएंगे।

वही अजय राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महंगाई वह दूर करें उसके बाद वह कुछ सोचें वह केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं उनको जनता के हित के बारे में सोचना चाहिए। यह केवल बुलडोजर से तोड़ने वाले लोग हैं जोड़ने का काम नहीं कर सकते।