कानपुर में कांग्रेसियों ने कुछ इस तरह मनाया कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का जन्मदिन..

कानपुर में अलग अंदाज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेसी सैकड़ों की संख्या में उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और मरीजों को फल बांटे।

Updated : 23 June 2017, 3:41 PM IST
google-preferred

कानपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के 65 वें जन्मदिन के मौके पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और मरीजों को फल बांटे।

मरीजों को हुई थोड़ी परेशानी

उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता कानपुर महानगर कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पहुंच गए। हाथ मे कांग्रेस का झंडा लिए हुए कार्यकर्ता जब पहुंचे तो इस दौरान मरीजों को थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वही अंदर मौजूद डॉक्टर ने कहा कि इन लोगों ने सीएमओ से परमिशन ली थी जिसके बाद से सभी नर्सिंग स्टाफ मरीजों के आसपास खड़े हो गए है जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया मजदूर विरोधी होने का आरोप

क्या कहना है कमेटी के अध्यक्ष का

कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के 65वें जन्मदिन के मौके पर हम सभी ने पहले तिलक हाल में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। वहीं एक साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के वार्ड के अंदर होने के सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि केवल 5 से 6 लोग ही थे जो मरीजों को फल बांट रहे थे बाकी सभी शान्तिपूर्वक खड़े होकर सहयोग कर रहे थे। जिससे किसी भी मरीज़ को परेशानी न हो

Published : 
  • 23 June 2017, 3:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement