हिंदी
नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। आज दोपहर पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ेंः MP Politics- BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को डीपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ेंः Politics- राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा..

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही ईश्वर खंद्रे, सतीष जरकीहोली और सलीम अहमद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Published : 11 March 2020, 4:23 PM IST
Topics : Congress Karnatak State Presidents अनिल चौधरी कर्नाटक कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष