Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोकी गई, जानिये क्या बोली कांग्रेस

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दिया गया। इसको लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी
जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी


नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दिया गया। इसको लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है।

राहुल गांधी ने अनंतनाग में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारे सुरक्षा से जुड़े लोगों ने बताया कि सुरक्षा के कारणों से यात्रा आगे नहीं बढ़ सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के लिये सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त होने के बाद ही यात्रा आगे जायेगी। उन्होंने सुरक्षा में कोताही का भी आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा को रोका गया है। सुरक्षा मिलते ही दोबारा से यात्रा को शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्लाह भी राहुल गांधी के साथ नजर आए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के रामबन से चलकर अनंतनाग तक जाने का कार्यक्रम तय है। 

राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी। लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोक दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी।

बता दें कि कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में 30 जनवरी को खत्म होनी है।










संबंधित समाचार