केरल की बाढ़ को लेकर राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से एक खास अपील

केरल में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। अब तक 300 से अधिक लोग बाढ़ के कारण वहां अपनी जान गंवा चुके है। केरल की बाढ़ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 August 2018, 4:25 PM IST

नयी दिल्ली: केरल में बाढ़ को लेकर दिन-प्रतिदिन हालत खराब होते जा रहे है। बाढ़ के कारण वहां अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ की आपदा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किये जाने की अपील की है।

केरल में बाढ़ का संकट बरकरार, पीएम मोदी ने सीएम विजयन के साथ की समीक्षा बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को संबोधित एक ट्वीट में लिखा, “ प्रिय पीएम , कृपया केरल बाढ़ को अविलंब राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हमारे लाखों लोगों का जीवन, जीविका और भविष्य दांव पर लगा है।”

केरल: बाढ़ में मदद के लिये 25 करोड़ की सहायता देगा तेलंगाना, लोगों से दान की अपील

इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित केरल में राहत अभियान चलाने का आह्वान किया था।

Published : 
  • 18 August 2018, 4:25 PM IST

No related posts found.