Lucknow: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने खोला मोर्चा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में हवन यज्ञ शुरू किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 30 May 2020, 4:41 PM IST
google-preferred

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू  की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में हवन यज्ञ शुरू किया है। 

कांग्रेस सेवा दल भी पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने अजय लल्लू को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस ने अजय लल्लू की रिहाई के लिए किया यज्ञ शुरू है।

विरोध प्रदर्शन करते लोग

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। अजय लल्लू की रिहाई के लिए मशाल जुलूस के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अब हवन पूजन  शुरू हुआ।

Published : 
  • 30 May 2020, 4:41 PM IST