हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर समाधि शक्ति स्थल पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी इंदिरा गांधी को शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
Former Vice-President Mohammad Hamid Ansari, Former PM Dr. Manmohan Singh & Congress President Smt. Sonia Gandhi pay homage to Smt. Indira Gandhi at the Indira Gandhi Memorial Trust.#IndiasIndira pic.twitter.com/WY6SF6noJ4
— Congress (@INCIndia) October 31, 2019
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने शक्ति स्थल पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेश के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शक्ति स्थल पर पहुंचे और इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी। इस मौके पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके आवास पर उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। (वार्ता)
Published : 31 October 2019, 2:01 PM IST
Topics : Congress India Leaders Manmohan Singh Sonia Gandhi tribute इंदिरा गांधी डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री सोनिया गांधी