कांग्रेस ने असम सरकार पर लगाया,जानिए क्या कहा

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उसके पोस्टरों को फाड़ा गया, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी तथा प्रदेश की उसकी सरकार जिम्मेदार है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कांग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे


नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उसके पोस्टरों को फाड़ा गया, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी तथा प्रदेश की उसकी सरकार जिम्मेदार है।

मुख्य विपक्षी दल ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो जारी करते हुए यह दावा भी किया कि यह हमला भाजपा सरकार के सहयोग से किया गया तथा यह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा की घबराहाट को दिखाता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने लगाया आरोप,असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के फाड़े बैनर

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस तरह के हमले से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने की कड़ी निंदा करते हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। वह (भाजपा) लोकतंत्र का हरण करके उनकी आवाज दबाना चाहती है।’’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाई गई हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी इन भाजपा के इन पिट्ठुओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हमारी लड़ाई और राहुल गांधी की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अटूट है।’’

यह भी पढ़ें: जयराम रमेश ने हेमंत विश्व शर्मा पर लगायाआरोप, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पटरी से उतारने की कर रहे हैं कोशिश 

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ हिमंत विश्व शर्मा कितने डरे हुए हैं, क्या इसका और सबूत चाहिए? देखो उनके गुंडे कांग्रेस के पोस्टर फाड़ रहे हैं और वाहनों को तोड़ रहे हैं! यात्रा के भारी प्रभाव से वह इतना घबरा गए हैं कि वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।’’

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन से भजपा और उसके नेता घबरा गए हैं। असम के लखीमपुर में जिस तरह से हमला किया गया, उससे पता चलता है कि भाजपा इस यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गई है।’’

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा घबराहट के कारण और भाजपा में अपनी वफादारी साबित करने के लिए इस तरह की हरकत पर उतर आए हैं।

उन्होंने ‘हमले’ की निंदा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस इस तरह के हमलों से डरने और घबराने वाले नहीं हैं। यात्रा जारी रहेगी।’’

माकन के अनुसार, कांग्रेस ने असम में स्थानीय स्तर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि असम की भाजपा सरकार के सहयोग से हमला हुआ है।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में है और रविवार को फिर से असम में दाखिल होगी। यह यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।










संबंधित समाचार