हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगज कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव के लिये वहां अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षक को नियुक्त कर दिया है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणूगोपाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिये ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने की घोषणा की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पिछले कुछ समय से लगातार यूपी दौरे पर जा रही है और वहां अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटीं हुई है। प्रियंका गांधी पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी भी हैं, माना जा रहा है कि कांग्रेस आगामी यूपी विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही लड़ेगी।
Published : 2 October 2021, 5:03 PM IST
Topics : Assembly polls Congress senior observer uttar pradesh उत्तर प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव