महराजगंज: सम्पूर्ण समाधान दिवस 80 फरियादी बैरंग लौटे वापस

महराजगंज जनपद का सम्पूर्ण समाधान दिवस आज फरेंदा तहसील में आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 80 फरियादी वापस लौट गए। जानिए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2024, 7:36 PM IST

फरेन्दा(महराजगंज): शासन के मंशा के अनुरूप आयोजित होने वाले तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस महीने के प्रथम व तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील/समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में फरेन्दा तहसील के सभागार में जिलाधिकारी  अनुनय झा के अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसपी के समक्ष 99 फरियादियों ने विभिन्न विभागों के शिकायतों को लेकर फरियाद दायर की। मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 80 फरियादी बैरंग लौट गये, उनकी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विभागों को सौंप दिया गया है।

उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार ने बताया है कि दो मामलों के निस्तारण के लिए दो टीम रवाना कर दी गई है। न्याय चला निर्धन से मिलने वाली उक्त को सम्बंधित अधिकारी नजर अंदाज करते हुए शासन के फरमान का मखौल उडा रहे जिससे फरियादियों के लिए तहसील दिवस/समाधान दिवस बेअसर साबित हो रहा है।

अंत में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सप्ताह भर के अंदर निस्तारित करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को मौक़े पर बुलाकर दोनों पक्षों के समक्ष शिकायत का निस्तारण करें।

इस दौरान‌ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, तहसीलदार फरेन्दा कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 

Published : 
  • 20 January 2024, 7:36 PM IST

No related posts found.